1 सितंबर से बदले कई बड़े नियम: सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS की डेडलाइन, डाक सेवा में बदलाव, चांदी पर हॉलमार्किंग, ITR की आखिरी तारीख, LPG-क्रेडिट कार्ड और FD नियमों में भी अपडेट

केंद्र सरकार के कर्मचारी जो नेशनल पेंशन स्कीम के दायरे में हैं, उन्हें यूनिफाइड पेंशन स्कीम का चुनाव करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है.

देश में महीना बदलते ही रोजमर्रा की जिंदगी के कई नियमों में बड़े बदलाव हो जाते हैं. सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में आम नागरिकों की जेब और उनके कामों से जुड़े कुछ नियम बदल रहे हैं. इन सभी बदलावों की जानकारी आपको होनी चाहिए, जिससे आपको कोई फाइनेंशियली नुकसान या फिर प्लानिंग ना बिगड़ जाए.

1 सिंतबर से आपकी जेब पर असर करने वाले नए बदलाव क्या-क्या हैं…

  • जीएसटी में बदलाव
  • UPS की डेडलाइन सितंबर में खत्म
  • डाक को लेकर बड़ा अपडेट
  • चांदी की खरीदारी में लागू होगा ये नियम
  • आईटीआर भरने की आखिरी तारीख
  • LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

UPS की डेडलाइन सितंबर में खत्म

केंद्र सरकार के कर्मचारी जो नेशनल पेंशन स्कीम के दायरे में हैं, उन्हें यूनिफाइड पेंशन स्कीम का चुनाव करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है. पहले सरकार ने इसकी डेडलाइन 30 जून रखी थी. पर फिर इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया था. आपको बता दें कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम केंद्र सरकार की शुरु की गई एक नई पेंशन योजना है.

भारतीय डाक सेवा का मर्जर स्पीड पोस्ट में

अगर आप 1 सितंबर से देश में डाक के जरिए कुछ भेजते हैं तो स्पीड पोस्ट के जरिए ही वो सामान जाएगा, क्योंकि भारतीय डाक सर्विस को स्पीड पोस्ट में मर्ज किया जा रहा है. यानी आपकी भेजी हुई पोस्ट स्पीड पोस्ट के जरिए पूरी की जाएगी.

चांदी की खरीदारी में लागू होगा ये नियम

1 सितंबर से चांदी पर हॉलमार्किंग लागू हो सकती है. इसका मतलब है कि ग्राहक आसानी से चांदी की शुद्धता और गुणवत्ता को पहचान सकेंगे.इससे चांदी में निवेश और गहनों की खरीद पर अब ज्यादा ट्रासपेरेंसी होगी. ये बदलाव चांदी बाजार को भरोसेमंद बनाएंगे और दामों पर असर भी पड़ सकता है.

आईटीआर भरने की आखिरी तारीख

15 सितंबर आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख है. ऐसे में अगर अभी तक आपने रिटर्न फाइल नहीं की है तो इसे तुरंत कर लें. नहीं तो बाद में आपको पेनल्टी का सामना करना पड़ेगा. टैक्स डिपार्टमेंट पहले ही 31 जुलाई से इस समय सीम को बढ़ा चुका है.

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

 

पिछले कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि लगातार गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो रहे हैं. पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 33.50 रुपये कम हो गया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कुछ राहत ग्राहकों को मिल जाए.

SBI क्रेडिट कार्ड पर बदले नियम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को एक झटका दिया है. दरअसल लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड पर अब रिवॉर्ड सिस्टम खत्म कर दिया है. साथ ही कार्ड से पेमेंट करने पर चार्ज बढ़ाने की तैयारी हो रही है.

आधार कार्ड अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट कराने की मुफ्त सुविधा को 14 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। यह सुविधा पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों को UIDAI की वेबसाइट पर अपलोड करके प्राप्त की जा सकती है। UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड का नियमित रूप से अपडेट करना आवश्यक है।

जीएसटी में बदलाव

पीएम मोदी ने जीएसटी में जल्द ही नए सुधारों की घोषणा की है। सरकार अब केवल दो स्लैब 5% और 12% रखने जा रही है। 3 और 4 सितंबर 2025 को जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी। बैठक में जीएसटी स्लैब को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

FD नियमों में बदलाव

बैंक अब स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स चला रहे हैं। इनमें इंडियन बैंक और IDBI बैंक की कुछ योजनाएं प्रमुख हैं। इंडियन बैंक की 444-दिन और 555-दिन की स्कीम्स में निवेश की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 है। इसी तरह, IDBI बैंक की 444-दिन, 555-दिन और 700-दिन की FD स्कीम्स में निवेश करने की अंतिम तारीख भी 30 सितंबर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *