मार्च में 3 ग्रहों की बदलेगी चाल, मीन राशि में एक साथ होंगे सूर्य और शुक्र डाँ. अशोक शास्त्री*

मार्च में 3 ग्रहों की बदलेगी चाल, मीन राशि में एक साथ होंगे सूर्य और शुक्रडाँ. अशोक शास्त्री*

नौ ग्रहों के प्रधान सूर्य देव के अलावा बुध और शुक्र ग्रह भी मार्च महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं । सूर्य जहां मीन राशि में प्रवेश करेगा वहीं , बुध कुंभ में और शुक्र भी मीन राशि में ही सूर्य के साथ मिलने वाला है ।

ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री के मुताबिक जब ग्रहों की चाल बदलती है या फिर जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसका हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई न कोई असर जरूर होता है । किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ फलदायी हो सकता है तो किसी के लिए यह समय कष्टकारी । जनवरी और फरवरी की ही तरह मार्च महीने में भी कुछ ग्रहों की चाल बदलने वाली है । और उनका राशि परिवर्तन होने वाला है । इसमें सूर्य के साथ ही बुध और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होने वाला है ।

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश
9 ग्रहों में सबसे प्रमुख सूर्य भी मार्च महीने में राशि परिवर्तन करने वाला है । ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री बताते है की 14 मार्च रविवार को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल 2021 तक मीन राशि में ही रहेंगे । सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है और वे जिस राशि में जा रहे होते हैं संक्रांति का नाम उसी राशि के अनुसार होता है । तो 14 मार्च को मीन संक्रांति होने वाली है । जब सूर्य , बृहस्पति की राशि धनु और मीन में आते हैं जब खरमास लग जाता है और इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं होते ।

बुध का कुंभ राशि में प्रवेश
ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ने कहा की सूर्य जहां कुंभ से निकलकर मीन राशि मे आने वाले है । वहीं बुद्धी और वाणी के कारक ग्रह बुध दिनांक 11 मार्च को मकर राशि मे भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे और 01 अप्रेल 2021 तक वहीं पर स्थित रहेंगे । इसके बाद बुध मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । कुंभ शनि की राशि है और शनि और बुध मे मित्रता का भाव है ।

शुक्र का मीन राशि मे प्रवेश
सूर्य देव के अलावा शुक्र ग्रह भी मीन राशि मे ही प्रवेश करने वाला है । डाँ. अशोक शास्त्री ने बताया की शादी – विवाह के साथ ही समस्त भौतिक सुखों का कारक ग्रह शुक्र , 17 मार्च को मीन राशि मे प्रवेश करेगा और 10 अप्रेल 2021 तक यहीं पर विराजमान रहेगा । चूंकी 14 मार्च को सूर्य भी मीन राशि मे प्रवेश कर रहे है तो मीन राशि मे सूर्य और शुक्र का मिलन होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

–: शुभम् भवतु :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *