
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारुद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में करीब 10 से 12 लोगों के मरने और घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारुद फैक्ट्री की है। हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।

बारुद फैक्ट्री में बड़ा धमाका
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल फैक्ट्री से घायलों को निकालने का काम किया जा रहा है। कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाया जा राह है। बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का यह पूरा मामला है।
सुबह हुआ था ब्लास्ट
बताया जा रहा है कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।