
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सुधार ने पुलिस की पूछताछ में ये बात कबूल कर ली है कि उसने सोनाली की हत्या पूरी प्लानिंग से की थी.गोवा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक कस्टडी में हुई पूछताछ में सुधीर ने बताया है कि शूट की बात कह कर गुरुग्राम से गोवा लाना भी इसी कॉन्सपिरेसी का हिस्सा था. असल मे ऐसा कोई शूट होना ही नही था. सुधीर सांगवान इस साजिश को काफी वक्त प्लान कर रहा था. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस मामले में पुलिस को जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने के निर्देश दिये है.
बता दें कि गोवा पुलिस रोहतक, गुरुग्राम और हिसार में सोनाली फोगाट की मौत की जांच कर रही है. सोनाली के लॉकर का पासवर्ड परिवारिक सदस्यों के पास नहीं था. इसलिए गोवा पुलिस ने उसे सील कर दिया है. बैंक में सोनाली के लॉकर को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं. सोनाली का एक बैंक खाता SBI में और एक खाता है ICICI में है. सुधीर सांगवान का बैंक खाता बंधन बैंक में है. गोवा पुलिस ने तमाम बैंक खातों की जांच की है.ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली जा रही है. जांच पूरी होने पर गोवा पुलिस गुरुग्राम में मीडिया को पूरी जानकारी देगी.पूछताछ में सुधीर सांगवान जैसे-जैसे जानकारी दे रहा है उसी हिसाब से जांच आगे बढ़ रही है.
हाई कोर्ट जाएगा सोनाली का परिवार
वहीं, सोनाली फोगाट के परिवार का आरोप है कि गोवा पुलिस मामले की जांच ठीक से नहीं कर रही है. सोनाली के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि वे हाई कोर्ट जाएंगे और कोर्ट से सीबीआई जांच की मांग करेंगे. सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंघमार का कहना है कि गोवा पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है. मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीतिक प्रभाव भी हो सकता है.इसलिए अब हम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर गोवा हाई कोर्ट का रुख करेंगे.