चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत घोटाले का मास्टरमाइंड अरेस्ट, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में फैला नेटवर्क, निजी केमिस्ट शॉप पर बेची गई दवाएं

🏥👤⛓️💊💉चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत घोटाले का मास्टरमाइंड अरेस्ट, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में फैला नेटवर्क, निजी केमिस्ट शॉप पर बेची गई दवाएं 🟡 PGI चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीबाड़े का पर्दाफाश हुआ है। इस घोटाले में मरीजों के नाम पर सरकारी योजना की मुफ्त दवाइयां निकालकर निजी मेडिकल शॉप पर बेची जा रही थीं। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड दुर्लभ कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है, जो PGI परिसर में स्थित केमिस्ट शॉप का संचालक है। जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इस फर्जीबाड़े के जरिए करीब करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। इस घोटाले का खुलासा फरवरी महीने में हुआ था, जब एक युवक आयुष्मान कार्ड पर अमृत फार्मेसी से करीब 60 हजार रुपए की दवाइयां लेने पहुंचा। फार्मेसी से उसे सारी दवाइयां मुफ्त मिल गईं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। तलाशी के दौरान युवक के पास से डाक्टरों और विभागाध्यक्षों की फर्जी मुहरें, इंडेंट और कई विभागों की दस्तावेज बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान रमन कुमार (निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ) के रूप में हुई और उसके खिलाफ सेक्टर-11 थाना में केस दर्ज किया गया। आगे की जांच में पता चला कि यह गिरोह न सिर्फ आयुष्मान, बल्कि हिमकेयर योजना का भी गलत इस्तेमाल कर रहा था▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *