मयंक अग्रवाल ने बुमराह की Wife संजना की जगह ‘संजय बांगड़’ को दे दी शादी की बधाई

भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह  स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. सोशल मीडिया पर साथी क्रिकेटरों ने बुमराह की शादी पर बधाई दी. कोहली से लेकर केएल राहुल ने बुमराह को शादी की शुभकामनाएं दी. लेकिन मयंक अग्रवाल से शादी की बधाई देते हुए एक गलती हो गई. दरअसल मयंक ने संजना गणेशन को टैग करने के बदले पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को टैग कर दिया.

बुमराह और संजना ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से शेयर की। बुमराह के ट्वीट पर जवाब देते हुए मयंक अग्रवाल ने पहले ट्वीट में लिखा, ‘बधाई जसप्रीत बुमराह और संजय बांगर! आप दोनों को साथ में खूब सारी खुशियां मिलें और आप दोनों स्वस्थ रहें।’ इसके कुछ ही देर के अंदर मयंक को समझ आ गया कि उन्होंने संजना की जगह संजय बांगर को टैग कर दिया है और उन्होंने अपना पुराना ट्वीट डिलीट कर दिया।

मयंक ने फिर से दोनों को बधाई देने के लिए नया ट्वीट किया, लेकिन तब तक फैन्स उनके पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे और अब इसको लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर फैन्स ने मयंक को रवि शास्त्री के साथ ज्यादा समय नहीं बिताने की सलाह दी तो दूसरे फैन ने मयंक के लिए ट्वीट किया और लिखा, भाई साहब आप ये किस लाइन में आ गए.’ बता दें कि शादी करने के लिए ही बुमराह ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी.

 

बता दें कि आईपीएल के दौरान संजना क्रिकेट की एंकरिंग किया करती थी. यही नहीं 2019 विश्व कप के दौरान भी टीवी स्पोर्ट्स चैनल के लिए एंकरिंग कर चुकी हैं. वैसे आईपीएल में संजना केकेआऱ के लिए कार्यक्रम होस्ट किया करती हैं. बता दें कि संजना गनेशन ने अपनी टीवी की शुरूआत लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 से की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *