
बॉलीवुड की 80 और 90 के दशक जानी-मानी अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘घायल’, ‘घातक’, और ‘दामिनी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी मीनाक्षी आज भी अपनी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। आज भले ही उन्होंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच अब मीनाक्षी अपने नए और बदले हुए लुक को लेकर एक बार फिर से फैंस के बीच चर्चा में आई हैं। इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

बदली-बदली सी लग रही हैं मीनाक्षी
अपने नए लुक की झलक शेयर करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने कैप्शन में लिखा है, ‘नया लुक..।’ सामने आई तस्वीर में मीनाक्षी चश्मा लगाए हुए हैं और उन्होंने आसमानी रंग की हुडी पहनी हुई है। हेयरस्टाइल में बदलाव करने के बाद मीनाक्षी का ओवरऑल लुक ही बदल गया है। कुछ लोगों को उनका यह नया अंदाज पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अपने ऊपर यह एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा है, ‘दामिनी में, कोर्ट रूम में, सुंदरता की हदें पार कर दी थी। वो कमाल था नारीचुत लुक का। माफ कीजिएगा, लेकिन आप लंबे बालों में बेहद खूबसूरत लगती थीं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या ट्रांसफॉर्मेशन है। आप हमारे दिल की रानी है..आपको अच्छा स्वास्थ्य मिले और आप हमारी फेवरेट एक्ट्रेस हैं।’
सालों पहले छोड़ी थी इंडस्ट्री
मीनाक्षी शेषाद्रि ने शादी के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। फिल्म घातक की रिलीज के बाद ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। बैंकर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद वह यूएस शिफ्ट हो गई थी। वहीं पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना डांस स्कूल खोल लिया था। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्में की हैं। इस लिस्ट में हीरो, दिलवाला, स्वाति, दामिनी, घर हो तो ऐसा और शहंशाह जैसी फिल्मों के नाम हैं।