माला चढ़ाने के दौरान हुआ हादसा, दिग्गज महिला नेता की साड़ी में लगी आग और फिर… – देखिए वीडियो

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले रविवार को हादसे का शिकार होने से बच गईं.
पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लग गई. सुले एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां वह शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहना रही थीं. माल्यार्पण करते समय वहीं जल रहे दीपक से उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. हालांकि समय रहते आग को बुझा लिया गया.

 

शरद पवार की बेटी और एनसीपी की राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले रविवार को पुणे में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं. इस कार्यक्रम में वह शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थीं. शिवाजी की यह छोटी से मूर्ति एक मेज पर रखी हुई थी. इसी मेज पर दीपक भी जल रहा था. सुप्रिया सुले माल्यार्पण कर ही रही थीं तभी उनकी साड़ी के पल्ले से आग पकड़ ली. सुले को जैसे ही एहसास हुआ कि उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली है, उन्होंने बिना देरी किए तेजी से अपने हाथ से आग को बुझा लिया. गनीमत रही कि इस दौरान सुले को किसी भी तरह की चोट नहीं आई. इस घटना के बाद सुले ने अपने समर्थकों से कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

सांसद सुप्रिया सुले इन दिनों पुणे के दौरे पर हैं. यहां वह कई कार्यक्रमों का शिलन्यास करेंगी. सुले रविवार को बारामती लोकसभा क्षेत्र के हिंजेवाड़ी में मौजूद थीं. सुले ने यहां आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में भी शिरकत की और वहां मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने वाले कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया.

यहीं एक कार्यक्रम के दौरान दीपक जलाते समय उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली. लेकिन समय रहते ध्यान देने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *