डॉक्टर ने लगवाया Pfizer-BioNTech का  कोरोना वैक्सीन, पड़ने लगे दौरे,ICU में भर्ती

एक तरफ जहां लोग कोरोना वायरस की वैक्सीन  मिलने की खुशी मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स  भी नजर आ रहे हैं. ताजा मामला मैक्सिको  से सामने आया है, जहां Pfizer-BioNTech की वैक्सीन लगाते ही एक महिला डॉक्टर (32) को दौरे पड़ने लगे. उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत ICU में एडमिट करना पड़ा हालांकि अभी यह जानकारी नहीं सामने आई है कि महिला डॉक्टर को दौरा वैक्सीन लगने के कारण आया था या किसी अन्य कारण से। मैक्सिको के स्वास्थ्य अधिकारी इस तरह के साइड इफेक्ट आने के बाद अलर्ट हो गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिल अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार:-Pfizer-BioNTech की वैक्सीन जिस महिला डॉक्टर को लगाई गई थी, उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है और लगातार निगरानी में रखा गया है। मैक्सिको के स्वास्थ्य अधिकारियों ने फिलहाल महिला डॉक्टर का नाम उजागर नहीं किया है। महिला डॉक्टर को उत्तरी राज्य नूएवो लियोन के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। महिला को सांस लेने में दिक्क्त हो रही थी और इसके साथ ही उसे दौरे भी पड़ रहे थे। साथ ही महिला को त्वचा पर खुजली और अन्य समस्याएं दिखने लगी थी।

 

महिला को हुआ था एन्सेफैलोमेलाइटिस:-मैक्सिको में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि महिला डॉक्टर के शुरुआती डायग्नोसिस एन्सेफैलोमेलाइटिस बताया है, जिसमें मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में सूजन आ जाती है। अधिकारियों के मुताबिक जिस महिला डॉक्टर पर कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव दिखे, उसका एलर्जिक रिएक्शंस का इतिहास रहा है। साथ ही क्लिनिकल ट्रायल्स में इस तरह का कोई सुबूत नहीं मिला कि वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी व्यक्ति में मस्तिष्क की सूजन देखी गई हो।

वहीं Pfizer और BioNTech ने भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि मैक्सिको में कोविड -19 से 126,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश में 24 दिसंबर से स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड -19 के वैक्सीन लगाने का पहले दौर शुरू हुआ था। मैक्सिको में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को फाइजर कंपनी की ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *