इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान: देश में 30 साल बाद गृह युद्ध की स्थिति, जाने उन्होंने क्यो कही ये बात – देखें VIDEO

इंदौर में रविवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सामने आया है। मंत्री विजयवर्गीय ने एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कुछ दिन पहले एक मिलिट्री के रिटायर ऑफिसर के साथ बैठा था, उन्होंने कहा की 30 साल बाद देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। जिस प्रकार से हमारे देश की डेमोग्राफी बदल रही है उस पर हमें विचार करना चाहिए।

हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो इसके लिए हमें काम करना होगा। होली, दीपावली, राखी, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप हम सब के हैं। महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज को बचाने के लिए मुगलों के सामने संघर्ष किया। देश के त्योहार सभी धर्म के त्योहार है, हमे हमारी सोच बदलना होगी।

दरअसल रविवार को विजयवर्गीय सामाजिक समरसता कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज और त्योहारों की चर्चा के दौरान बोल रहे थे।


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर में कहा हम देश के लिए राजनीति करते हैं। जब देश आगे बढ़ेगा तो 140 करोड़ लोग आगे बढ़ेंगे। पर कुछ लोग जाति के आधार पर हिंदू समाज को बाटना चाहते हैं।
देश में कुछ लोग अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व कर रहे

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि अंग्रेजों ने एक ही काम किया है फूट डालो और राज करो। अंग्रेज चले गए लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे है जो अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व करते हैं और फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करते हैं। वो भी सिर्फ कुर्सी के लिए। उनको कुर्सी चाहिए।

आज के समय पर कुछ लोग समाज को जाति के आधार पर बांट रहे हैं। देश ताकतवर बने इसके लिए समाज को ताकतवर बनाना जरूरी है। समाज ताकतवर बने इसके लिए जातिवाद के बंधन से मुक्त होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *