इंदौर में दिवाली की रात बदमाशों का उत्पात, नशे में कार-बाइक और ऑटो में तोड़फोड़; सीसीटीवी मे हुए कैद — देखें VIDEO

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के अंजनी नगर और सेठी नगर इलाके में दिवाली की रात बदमाशों ने नशे कार, बाइक और ऑटो रिक्शा में जमकर तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विजयनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हनुमंत राजवन की शिकायत पर पुलिस ने विकास सोलंकी, कान्हा उर्फ कृष्णा, संदीप खांडे, भोला और अन्य साथियों पर केस दर्ज किया है। हनुमंत ने बताया कि आरोपी इलाके में नशे में घूम रहे थे। वह बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान आरोपी वहां आए और ऑटो नंबर MP09RA8176 में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा आरोपियों ने लोडिंग रिक्शा MP09LP9477, MP09LR5049, एक्टिवा और पैसेजर ऑटो में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोपी यहां शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे थे।

डंडे से मारकर कार के कांच फोड़े।

वर्कशॉप में खड़ी कारों में भी बरसाए पत्थर
बदमाशों ने इसके पहले श्री राधे सांवरिया ऑटो मोबाइल में कार वर्कशाप में तोड़फोड़ कर दी। यहां भी कान्हा उर्फ कृष्णा ने कार के कांच फोड़ दिए। यहां पर बदमाश काफी देर तक हाथ में पत्थर लेकर घूमते रहे। यहां के सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की हरकत कैद हुई है। पुलिस ने एक और मामले में सतीश परिहार की शिकायत पर कारवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *