मिष्टी मुखर्जी के निधन पर फैली मिष्टी चक्रवर्ती की मौत की खबर,ऐक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती बोलीं- जिंदा हूं मैं

बांग्ला और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का शुक्रवार शाम को बेंगलुरु में निधन हो गया था। इसके बाद कुछ न्यूज रिपोर्ट में मिष्टी मुखर्जी के बजाय मशहूर बांग्ला ऐक्ट्रेस और मॉडल मिष्टी चक्रवर्ती के निधन की खबरें आने लगीं और सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर मिष्टी चक्रवर्ती ने खुद सामने आकर बताया है कि वह अभी जिंदा हैं और स्वस्थ हैं।विको टरमरिक के ऐड में नजर आने वाली मिष्टी चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक फेक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैं आज मर गई. भगवान की दया से मैं जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं और एक मुझे बहुत आगे तक जाना है साथियों.’

 

इन हिंदी फिल्मों में मिष्टी चक्रवर्ती ने किया काम:-यूं तो मिष्टी चक्रवर्ती विको टरमरिक क्रीम के ऐड से घर-घर में मशहूर हुई हैं. लेकिन उन्होंने साल 2014 में बांग्ला फिल्म ‘पोरिचोई’ से डेब्यू किया था. इसके बाद मिष्टी ने सुभाष घई की फिल्म ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था. इस फिल्म के अलावा मिष्टी ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘बेगम जान’ और ‘मणिकर्णिका’ जैसी फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई हैं. वे तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

मिष्टी मुखर्जी का हुआ निधन:-कई फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकीं एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का शुक्रवार को निधन हो गया था. साल 2013 में फिल्म ‘मैं कृष्णा हूं’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं मिष्टी मुखर्जी किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रही थीं. फिल्म ‘मैं कृष्णा हूं’ में डांस नंबर करने के बाद मिष्टी मुखर्जी ने डायरेक्टर राकेश मेहता की फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ में काम किया था.

सूत्रों की मानें तो किडनी फेल होने से उनका निधन हुआ. एक्ट्रेस काफी कष्ट में थीं. मिष्टी इंडस्ट्री में करीब एक दशक से सक्रिय थीं. उन्होंने साल 2012 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वे कुछ फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में नजर आईं. मगर फिल्मों में उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में काम नहीं मिला.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिष्टी मुखर्जी अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं. मिष्टी पर कई सारे गंभीर आरोप लगे थे. उनपर साल 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप भी लगा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *