इंदौर की 4 नंबर विधानसभा से विधायक मालिनी गौड़ सोमवार को दिवंगत भाजपा नेता उमेश शर्मा के घर पहुंची। गौड़ ने शर्मा की पुणयतिथि पर उनके परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक सौंपा। दरअसल, 11 सितंबर 2022 को बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा का निधन हो गया था।
विधायक गौड़ ने 11 सितंबर को शर्मा की पहली बरसी पर उनके घर पहुंचकर पुत्र अन्वेष को 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक सौंप कर आर्थिक मदद करते हुए कहा कि आगे भी वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस दौरान सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य राकेश जैन और मुकेश मंगल मौजूद थे। बता दें कि उमेश शर्मा भाजपा के पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी को अपना आदर्श मानकर राजनीति करते थे। उनका निधन पिछले साल हार्ट अटैक से हुआ था।
