यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही एक नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हम बात कर रहे हैं, ऐश्वर्या शिवराण की। फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं मॉडल ऐश्वर्या ने भी सिविल परीक्षा में बाजी मारी है। ना सिर्फ परीक्षा पास की है, बल्कि 93वीं रैंक हासिल की है।
उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई।’ ख़ास बात है कि एश्वर्या यह परीक्षा पहले प्रयास में पास कर ली है, जबकि यूपीएससी की क्रेक करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली और एक साल तक तैयारी की। “मुझे परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना फोन, सोशल मीडिया, सब कुछ बंद करना पड़ा और परिणाम यहां है।

कहां से पढ़ी हैं ऐश्वर्या
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एश्वर्या ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई नई दिल्ली से किया था। उन्होंने संस्कृति स्कूल से इंटरमीडियट पूरा किया। इसके बाद एश्वर्या ने दिल्ली के फेमस श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की। इसके बाद अब उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा पास किया है। ख़ास बात है कि एश्वर्या के पिता अजय कुमार तेलंगाना एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफ़िशर हैं।
एश्वर्या का मॉडलिंग करियर
एश्वर्या ने दिल्ली से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने 19 साल के उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह साल 2014 में मिस क्लीन एंड क्लियर का खिताब जीता। साल 2105 में मिस कैंपसस प्रिंसेस दिल्ली बनी। इसके बाद साल 2016 में मिस इंडिया में भाग लिया और फाइनलिस्ट बनी।
मेरी माँ ने ऐश्वर्या राय के बाद मेरा नाम ऐश्वर्या रखा क्योंकि वह चाहती थीं कि मैं मिस इंडिया बन जाऊं, और मुझे अंततः मिस इंडिया के लिए शीर्ष 21 फाइनलिस्ट में चुना गया।