India’s T20 World Cup Squad Prediction: भारत के पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को (Mohammad Kaif India T20 World Cup Team) लेकर भारतीय टीम का ऐलान किया है. दरअसल, चयनकर्ता जल्द ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने वाले हैं. उससे पहले पूर्व दिग्गज वर्ल्ड कप फ्लाइंग स्क्वॉड या वर्ल्ड कप स्क्वॉड को लेकर अपनी पसंद की टीम चुन रहे हैं. ऐसे में अब कैफ ने भी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. स्टार स्पोर्टस पर बात करते हुए कैफ ने 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में मौका मिल सकता है.
कैफ ने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और जायसवाल को चुना है तो वहीं नंबर 3 पर कैफ की पसंद विराट कोहली बने हैं. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर कैफ की पंसद बने हैं. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर कैफ ने ऋषभ पंत को जगह दी है. पंत ने आईपीएल में जबरदस्त वापसी की है और लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से भी शानदार परफॉर्मेंस किया है.
वहीं, मोह्म्मद कैफ ने अपनी इस टीम में ऑलराउंडर के लिए हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षऱ पटेल और शिवम दुबे को जगह दी है. स्पिनर के लिए कैफ ने कुलदीप यादव की वकालत की है. वहीं, कैफ ने तेज गेंदबाज के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और संदीप शर्मा को चुना है. बता दें कि संदीप शर्मा ने इस बार के आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया है. वहीं, कैफ की इस टीम में रिंकू सिंह और केएल राहुल भी मौजूद है. कैफ ने राहुल को विकल्प विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना है. इसके साथ-साथ पूर्व भारतीय दिग्गज ने रिजर्व खिलाड़ी के लिए संजू सैमसन, आवेश खान और युजवेंद्र चहल को रखा है.
(Mohammad Kaif names his Indian squad for the T20 World Cup 2024)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, केएल राहुल.
रिजर्व: संजू सैमसन, आवेश खान, युजवेंद्र चहल
Any surprises here? 🤔
Hold onto your hats because @MohammadKaif has unveiled his powerhouse #TeamIndia squad for the highly anticipated #T20WorldCup! 🏏💥
Participate in the biggest opinion poll ever on our social media handles (23rd April-1st May) and find out if the fans'… pic.twitter.com/TgML3t3exO
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2024
शुभमन गिल और सिराज इस टीम में नहीं
कैफ ने अपनी इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं दी है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी कैफ ने टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी टीम में शामिल नहीं किया है.