Mohsin Naqvi reaction on IND vs PAK: पीसीबी अध्यक्ष और एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी भी स्टेडियम पहुंचे थे लेकिन जब भारत ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी तो पीसीबी अध्यक्ष का रिएक्शन देखने लायका था

T20 World Cup 2026: Mohsin Naqvi reaction on IND vs PAK:
India Vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की. टी-20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. भारत की जीत में ईशान किशन ने धमाका किया और 77 रन की पारी खेली. ईशान को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दे ंकि मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी रही, पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ बेहद ही औसत टीम रही. एक ओर जहां पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले काफी ड्रामा किया था, जिससे इस मैच का रोमांच चरम पर था लेकिन मैच में पाकिस्तान पूरी तरह से फुस्स हो गई.
वहीं, इस मैच को देखने के लिए पीसीबी अध्यक्ष और एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी भी स्टेडियम पहुंचे थे लेकिन जब भारत ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी तो पीसीबी अध्यक्ष का रिएक्शन देखने लायका था. मोहसिन नकवी चुपचाप मैच को देख रहे थे और उनके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था. मोहसिन नकवी को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो चाहते हैं कि मैच जल्द खत्म हो और स्टेडियम छोड़कर भागे.

बीच मैच में स्टेडियम छोड़ भागे
जब लगा कि भारतीय टीम यह मैच आसानी के साथ जीत जाएगी तो मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़ भाग खड़े हुए , उन्हें मैच के परिणाम का भी इंतजार नहीं किया. उनसे पाकिस्तान की हार बर्दाश्त नहीं हुई. नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे स्टेडियम से एक काली कार में निकल रहे हैं. हालांकि, नकवी के स्टेडियम से जल्दी निकलने का ऑफिशियल कारण पता नहीं है, लेकिन उनके जाने का समय उस समय का था जब पाकिस्तान ने चेज़ के दौरान जल्दी विकेट गंवा दिए थे.
VIDEO | ICC Men's T20 World Cup, 2026: PCB chief Mohsin Naqvi leaves R. Premadasa International Stadium. #INDvsPAK
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QXbYcjFUCN
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
बता दें कि मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया.