इंदौर में गैंगस्टर सलमान लाला की सोशल मीडिया पर 70 से ज्यादा फेंक आईडी चल रही है। यह बात सलमान के चाचा जावेद ने उसकी मौत के बाद कही थी।

सलमान लाला पर एनडीपीएस और हत्या के प्रयास समेत 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
जावेद ने यह भी कहा था कि लोगों ने उसे गैंगस्टर बना दिया। सलमान की फ्रेंड फाॅलोइंग सोशल मीडिया पर काफी थी। उसकी मौत के बाद भड़काऊ पोस्ट और वीडियो लोगों ने पोस्ट किए थे।
अब क्राइम ब्रांच ने ऐसे 35 आईडी की जानकारी निकाली है। जिन पर अब कार्रवाई की जा रही है। वहीं साइबर की टीम ने सोशल मीडिया से इसे हटवाने का काम भी शुरू किया है।

केस दर्ज करने की तैयारी एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक इस मामले में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाले लोगो पर एफआईआर की तैयारी की जा रही है। जिसमें इंदौर बंद के साथ उसे धर्म संप्रदाय जैसा गलत माहौल बनाने की बात की गई।
हालांकि, उनकी टीम ने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से इसे हटवाया है। लेकिन, इन अकाउंटों की पहचान होने में अभी काफी समय लगेगा। जिसमें कार्रवाई की जाएगी। जिसमें एक्टर और उसे लाला को हीरो बताने वाली युवतियों पर कार्रवाई होना निश्चित है।

सलमान ने सिपाहियों को देखकर अंधेरे में छलांग लगा दी थी क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक, सलमान लाला एमडी ड्रग मामले में फरार चल रहा था। उसके बारे में क्राइम ब्रांच को कई दिनों से सूचना मिल रही थी। जानकारी मिली कि वह जमानत के बाद अपने भाई को लेने स्कॉर्पियो से सागर पहुंचा है।
क्राइम ब्रांच की टीम जेल से ही उसके पीछे थी। शुक्रवार रात करीब 2 बजे इंदौर-सीहोर हाईवे पर एक तालाब के पास सलमान ने पेशाब करने के लिए अपनी स्कॉर्पियो रुकवाई, तभी पुलिस के निजी वाहन से सिपाही उसे पकड़ने उतरे, तो सलमान ने सिपाहियों को देखकर अंधेरे में छलांग लगा दी।
सलमान लाला को दो दिन तक स्थानीय पुलिस तालाब और उसके आसपास तलाशती रही। पुलिस को लगा कि वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है, लेकिन रविवार 31 अगस्त को दोपहर उसका शव पानी के ऊपर आ गया। सलमान के लापता होने के बाद उसके परिचित मीडिया में उसकी जानकारी तलाश रहे थे, जबकि क्राइम ब्रांच के अफसर उसके फरार होने की आशंका जता रहे थे।
दुर्लभ कश्यप जैसा नेटवर्क खड़ा कर रखा था लमान लाला ने उज्जैन के बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह नेटवर्क खड़ा कर रखा था। उसकी इंस्टाग्राम पर करीब 2 दर्जन फर्जी आईडी उसके परिचित युवक-युवती चला रहे थे। इनमें वह सलमान को गैंगस्टर बताने के साथ ही उसके कई वीडियो पुलिस कस्टडी के डालते थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो साल पहले कार्रवाई की थी, जिसमें सलमान के साथियों को पकड़कर उसकी कई फर्जी आईडी डिलीट कराई गई थीं।