
मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद हड़कंप मच गई। गोवा एटीसी को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। एयरबेस पर रात में करीब 6 घंटे अफरा तफरी मची रही। बम निरोधक दस्ता, गुजरात पुलिस ने प्लेन के अंदर जांच की। NSG की टीमों ने जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्लेन की जांच की। हालांकि यह खबर झूठी निकली।
फ्लाइट के 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर सुरक्षित है।
कलेक्टर जामनगर सौरभ पारघी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम के बारे में सूचना मिली, जिसे जामनगर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट में 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वे एयरपोर्ट के लाउंज में हैं। विमान की गंभीरता के साथ जांच की गई।
एयरबेस पर रात में करीब 6 घंटे तक मची अफरा तफरी:-राजकोट-जामनगर रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्लेन ने मॉस्को से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। बम की सूचना मिलने के बाद इसकी जामनगर एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आईजी अशोक कुमार ने कहा कि प्लेन में सवार सभी लोग सुरक्षित है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेन की जांच की। इस दौरान किसी तरह का कोई बम नहीं मिला। एनएसजी ने करीब 6 घंटे तक प्लेन की जांच की। इस दौरान प्लेन में आपत्तिजनक सामान या बम नहीं मिला।
गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा:-गोवा एटीसी को मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक यात्रियों के पास कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।