इंदौर के अधिकांश शराब ठेकेदार एकजुट हुए

इंदौर।शहर के अधिकांश शराब ठेकेदारों की मीटिंग में शराब बेचने से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर चर्चा की गईं । गौरतलब है कि जिले में लगभग 210 शराब की दुकान संचालित है। सिंडिकेट को लेकर प्रमुख ध्यान इंदौर शहर को लेकर रहेगा। प्ले बॉय होटल में एसआर ग्रुप के प्रमुख ने सभी बातों पर विस्तार से बात की। इस मीटिंग में शहर के 80 प्रतिशत से अधिक शराब ठेकेदारों ने हिस्सा लिया व अपनी सहमति दी। सभी शराब ठेकेदारों ने समर्थन किया,मीटिंग में खास कर डिस्काउंट पर दी जाने वाली शराब पर प्रमुखता से चर्चा की गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कल से शराब पर दिया जाने वाला डिस्काउंट पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।अनुमान है कि आहते बंद होने से शराब की बिक्री कम हुई है जिसके चलते उनका मुनाफा बहुत कम हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *