
शादी में मेहमान दूल्हा-दुल्हन को कुछ न कुछ तोहफा जरूर देते हैं. कुछ मेहमान क्रिएटिव गिफ्ट भी देते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी शादी में किसी को AK-47 गिफ्ट करते सुना है. पाकिस्तान में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां दूल्हे को उसकी सास ने ही एके-47 गिफ्ट किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि यही कारण है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपनी दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को एके-47 देते हुए दिखाई दे रही है। यह भी अवैध हथियार है। इसके बाद वहां मौजूद खुशी से शोर करती हुई सुनाई दे रही है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी समारोह के दौरान एके-47 का उपहार देने वाली महिला दूल्हे की सास थी। जिस राइफल को उसने दूल्हे को उपहार में दिया वह एके-47 का पाकिस्तानी वर्जन था, जिसे बिना लाइसेंस के तहत अवैध रूप से बनाया गया था।
शादी में फायरिंग आम बात:-पाकिस्तान भारत सहित दक्षिण एशिया के अधिकतर देशों में शादियों के दौरान हर्ष फायरिंग आम बात है। फायरिंग करने वाले अधिकतर लोग इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं। हालांकि कई ऐसे मामले भी आए हैं जिनमें ऐसी फायरिंग के दौरान लोगों की मौत भी हुई है। भारत में कड़े कानून और पुलिस की सख्ती के कारण बड़े स्तर पर हर्ष फायरिंग को रोका जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान में यह आज भी धड़ल्ले से चल रहा है।
अरबों डॉलर का है पाक में अवैध हथियारों का बाजार:-पाकिस्तान में अवैध हथियारों का बाजार एक अरब डॉलर का है। ऐसे बिजनेस में वहां के कई रसूखदार लोग शामिल हैं। जिनकी पहुंच सरकार से लेकर सेना के शीर्ष अधिकारियों तक है। प्रधानमंत्री इमरान खान के गृह राज्य खैबर पख्तूख्वाह इलाके में मौजूद गांव दर्रा अदम खेल की 75 फीसदी आबादी अवैध हथियारों की फैक्ट्रियों में काम करती है। यहीं से तालिबान और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों को हत्यारों की सप्लाई की जाती है।