MP: शादी समारोह से लौट रही 3 नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बालाघाट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दरिंदगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विवाह समारोह (Marriage ceremony) से लौट रहे तीन नाबालिग लड़कियों (Three minor girls) और एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना को सात दरिंदों ने अंजाम दिया। सभी पीड़िता आदिवासी समुदाय से हैं।

मध्य प्रदेश ((Madhya Pradesh)) के बालाघाट (Balaghat.) में तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ सात लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि घटना गुरुवार को दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। सभी पीड़िताएं आदिवासी हैं। वे लोग एक विवाह समारोह से घर लौट रहे थे।

सिंह ने कहा कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार सात आरोपियों ने पीड़िताओं का पीछा किया। हट्टा पुलिस थाने की सीमा में दाखिल होने के बाद आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद उन्हें झाड़ियों में ले जाकर सातों ने उनके साथ गैंगरेप किया। पीड़िताओं के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया। सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लोकेश मात्रे, लालचंद खरे, अजेंद्र बाहे, अज्जू बागदाते, राजेंद्र कावरे और मनीराम बाहे के रूप में की है, जिनकी उम्र 20-28 साल के बीच है। एसपी ने बताया कि आरोपियों में से एक नाबालिग है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत सामूहिक बलात्कार और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *