एमपी। समोसे में छिपकली मिलने से 5 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी, होटल मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज – देखें VIDEO

 

बच्चे ने आधा समोसा खा लिया। इसके बाद उसे समोसे में छिपकली नजर आई।

रीवा में 5 साल के बच्चे की समोसा खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इस समोसे में छिपकली थी, जिसे खाने के बाद उसे उल्टियां शुरू हो गई और पेट में दर्द होने लगा।

मामला गुरुवार रात का है। परिजनों ने उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के अनुसार बच्चा अभी ठीक है। उसे एहतियात के तौर पर आईसीयू में रखा गया है।

शुक्रवार को बच्चे के परिजनों ने होटल के मालिक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो भी सौंपे। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

समोसे में दिखी छिपकली का सिर और आंखें

दरअसल, श्रेयांस शर्मा(5) ने ढेकहा की एक दुकान का समोसा खरीदा। आधा समोसा खाने के बाद उसे कुछ अजीब स्वाद का एहसास हुआ। फिर जब बच्चे ने ध्यान दिया तो उसमें छिपकली का सिर और आंखें नजर आई। इसके बाद उसे तकलीफ होना शुरू हो गई। तब बच्चे और उसके परिजनों को इसका पता चला।

परिजनों ने सबूत के लिए वीडियो-फोटो लिए

बच्चे के परिजन सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चे को भूख लगी तो उसे मेरे भतीजे ने सुरेश कुशवाहा के होटल से समोसा और जलेबी दिलाया और आधा खाने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद हमने प्रमाण के तौर पर वीडियो-फोटो लिए।

सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने कहा- बच्चे की हालत स्थिर

बच्चे के परिजन रात 10.30 बजे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अभी उसकी हालत अभी स्थिर है। तब से लगातार इलाज जारी है।

पिज्जा में रेंग रहे थे कीड़े, खाद्य विभाग में शिकायत

शहडोल की एक दुकान से खरीदे गए पिज्जा में कीड़े मिले हैं। इतवारी मोहल्ला निवासी रोहन बर्मन ने बताया कि वह स्टेडियम रोड स्थित होटल से पिज्जा लेकर घर पहुंचा। उसे खाने के लिए जब पार्सल खोला तो उसमें बड़े-बड़े कीड़े रेंग रहे थे। उन्होंने खाद्य विभाग से इसकी शिकायत दर्ज कराई है

IGNTU की कैंटीन के खाने में मिला कीड़ा, छात्राओं का हंगामा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां खाने मे कीड़े मिलने के बाद छात्राओं का गुस्सा फूटा और छात्राओं ने कैंटीन के बाहर जमकर हंगामा किया। विश्वविद्यालय के रानी दुर्गावती छात्रावास में रह रहीं छात्राएं रात में खाने के लिए पहुंची तो यहां खाने में कीड़ा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *