एमपी। अपने दोस्त के साथ घूमने गई 21 वर्षीय छात्रा की किले से गिरने से मौत – देखें VIDEO

आकृति एलएलबी की थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी।

ग्वालियर किले से गिरकर लॉ की छात्रा की मौत हो गई। घटना के समय उसका दोस्त भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने दोस्त समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या, आत्महत्या या हादसा, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

मामला सोमवार शाम 6 बजे का है। छात्रा की पहचान आकृति भदौरिया (21) के रूप में हुई है। उसके पिता केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं। डीडी नगर निवासी आकृति प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। वह शाम को अपने दोस्त से मिलने घर से निकली। दोनों किले पर गए थे।

आकृति के गिरने की सूचना आसपास के लोगों ने डायल-100 पर दी थी। सूचना पर पहुंची बहोड़ापुर एफआरवी ने घटनास्थल पड़ाव का होने पर थाने को पॉइंट दिया था। आकृति का शव किले की तलहटी में मिला था।

पुलिस ने बताया, ‘मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आकृति का उसके दोस्त से झगड़ा हुआ था।’ सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

आकृति भदौरिया अपने दोस्त के साथ किले पर घूमने गई थी।

दो महीने पहले हुई है दोस्त की शादी

आकृति के पिता संजय सिंह भदौरिया केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं। वे दिल्ली में पदस्थ हैं। छात्रा ग्वालियर में मां और भाई के साथ रहती थी। बीबीए एलएलबी थर्ड ईयर में थी। पुलिस के मुताबिक, महाराजपुर में रहने वाले आदेश शर्मा से उसकी गहरी दोस्ती थी। दो महीने पहले ही आदेश की शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *