एमपी। रशिया में MBBS की पढ़ाई कर रही मैहर की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत – देखें VIDEO

सृष्टि रशिया में उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। वह फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।

मध्यप्रदेश के मैहर की रहने वाली 22 साल की मेडिकल स्टूडेंट की रशिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से अपने 6 और दोस्तों के साथ टूर पर जा रही थी। रास्ते में कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। कार का गेट खुलते ही छात्रा सड़क पर गिरी और दूर तक घिसटते चली गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था। कार में सवार ड्राइवर और अन्य छात्रों को चोट नहीं आई।

रशिया की बश्किर यूनिवर्सिटी से कर रही थी MBBS मृतक छात्रा का नाम सृष्टि शर्मा है। उसके पिता डॉ. रामकुमार शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहते हैं। सृष्टि रशिया की उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। वह फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।

मैहर की रहने वाली जोया भी रशिया में ही एमबीबीएस थर्ड ईयर की स्टूडेंट हैं। उसने अपने पिता को कलीम को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद कलीम ने सृष्टि के घर जाकर उसके पिता रामकुमार और माता ममता शर्मा को इस बारे में बताया। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए। कलीम और अन्य पड़ोसियों ने उन्हें संभाला।

बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें संभाला।

7 स्टूडेंट्स कार से जा रहे थे टूर पर बश्किर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली सृष्टि समेत 7 स्टूडेंट्स टूर पर जा रहे थे। कार का पहिया निकलने के बाद गेट खुल गया। सृष्टि समेत एक और स्टूडेंट सड़क पर जा गिरे। सृष्टि काफी दूर तक घिसटते चली गई। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी सांसें थम गईं।

कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया। सृष्टि दूर तक घिसटते चली गई। उसकी मौत हो गई।

इकलौती बेटी थी सृष्टि, पिता का क्लिनिक चलाने का था सपना सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। पिता मैहर में वर्षों से अपना क्लिनिक संचालित कर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। सृष्टि का सपना डॉक्टर बनने का था। वह मेडिकल की पढ़ाई कर मैहर में अपने पिता का क्लिनिक चलाना चाहती थी। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।

रक्षाबंधन पर आई थी घर सृष्टि रक्षा बंधन पर मैहर अपने घर आई तो कई दिनों तक रही। तीज के बाद वह रशिया रवाना हुई। जाते वक्त पिता से कहा था कि अब मेरी पढ़ाई का आखिरी साल है। मैहर लौटकर क्लिनिक चलाऊंगी।

सृष्टि ने रक्षाबंधन पर पिता से कहा था कि पढ़ाई पूरी कर लौटूंगी और यहीं क्लीनिक चलाऊंगी।

मप्र सरकार ने शव लाने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

सृष्टि का पार्थिव शरीर लाने के लिए मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैहर की रहने वाली सृष्टि के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। सरकार ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने सरकार पूरी कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *