एमपी। तेज गति से दौड़ाती हुई कार के बोनट पर हेलमेट पहनकर स्टंट करते हुए नजर युवक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो – देखें VIDEO

दो दिन पहले दो कार पर स्टंट करते युवकों का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई की थी। अब एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें उज्जैन देवास रोड पर एक कार की बोनट पर एक युवक हेलमेट पहनकर स्टंट करते हुए नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो गुरुवार रात 11:20 के आस पास का बताया जा रहा है। गुजरात पासिंग बलेनो कार देवास रोड नागझिरी थाना क्षेत्र में देवास की और तेज गति से जा रही है। कार के बोनट पर हेलमेट पहन बैठा व लेटा हुआ युवक स्टंट करते हुए बोनट पर बैठ रहा है तो कभी लेट रहा है, इस दौरान ड्राइवर तेज गति से कार दौड़ा रहा है। कार पर स्टंट करते देखने पर कुछ बाइक सवार लोगो ने स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। एसपी प्रदीप शर्मा ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।

रविवार को भी देर रात दो कार पर सवार युवकों ने सिंधी कॉलोनी से टॉवर चौराहे की और जा रही पर स्टंट किया था जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ होने पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के संज्ञान लेते हुए उन्होंने डी एस पी यातायात दिलीप सिंह परिहार को दोनों कारों के मालिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए डीएसपी यातायात ने टी आई चिमनगंज की सहायता से दोनों वाहनों को थाना चिमनगंज मे लाकर चालान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *