मिर्जापुर 2 की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,विरोध में उतरी सांसद अनुप्रिया पटेल जिले, को बदनाम करने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर वेब सीरीज का दूसरा भाग 22 अक्तूबर को OTT पर रिलीज हो चुका है और धूम मचा रहा है। इसका पहला भाग भी काफी पसंद किया गया और दूसरे भाग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर बनी इस वेब सीरीज में मिर्जापुर को केंद्र में रखा गया है। लेकिन, इस में दिखाई गई हिंसा सांसद अनुप्रिया पटेल को रास नहीं आ रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट किया “मिर्जापुर वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इन्होंने मांग की है कि इसकी जांच होनी चाहिए और इसके खिलाफ कार्रवाई हो। पीएम और सीएम के नेतृत्व में मिर्जापुर विकासरत है और यह सामाजिक समरसता का केंद्र है। ”

दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। वैसे सीरीज 23 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे कुछ घंटे पहले ही रिलीज कर दिया था। मिर्जापुर-2 में दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। वहीं इसके निर्देशक गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *