एमपी। भजन गायक धर्मेन्द्र झा की आत्महत्या मामले दोनों पत्नियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज, सुसाइड वीडियो में ठहराया था दोनों को जिम्मेदार

भजन गायक धर्मेन्द्र झा अपनी दूसरी पत्नी नेहा शर्मा के साथ

28 जून को किया था सुसाइड

ग्वालियर में लव मैरिज के बाद पत्नी से प्रताड़ित होकर खुदकुशी करने वाले भजन गायक धर्मेन्द्र झा ने सुसाइड से पहले 6 मिनट 50 सेकंड का VIDEO सोशल मीडिया पर जारी किया था। जिसमें अपनी मौत के लिए दोनों पत्नियों को जिम्मेदार बताया था। घटना 28 जून जनकगंज इलाके की थी।

घटना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए जान देने से पहले जारी किए गए सुसाइड VIDEO को आधार मानकर उसकी दोनों पत्नियों के खिलाफ शुक्रवार रात खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आई है कि भजन गायब अपनी विवाहित जिंदगी से परेशान था।

ऐसे समझिए पूरा मामला

ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल निवासी भजन गायक 35 वर्षीय धर्मेन्द्र झा ने 28 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव को सबसे पहले धर्मेन्द्र की पत्नी नेहा ने देखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की तो उसके मोबाइल से एक VIDEO मिला। जिसमें 6 मिनट 50 सेकंड में भजन गायक ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले नेहा से हुई थी। उसे खुश रखने के लिए उसने सब कुछ किया, लेकिन उसकी प्रताड़ना मुझ पर बढ़ती चली गई। उसकी वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं। VIDEO में उसने पहली पत्नी कोमल सरदाना पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया था। यहां बता दूं कि पहली पत्नी ने भजन गायब धर्मेन्द्र पर दुष्कर्म तक का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने VIDEO को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया था। अब VIDEO के आधार पर उसकी पत्नी नेहा व पहली पत्नी कोमल पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

दो बार प्यार किया दोनों बार मिला दर्द

भजन गायक ने वीडियो में इस बात का जिक्र किया है कि उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी दोनों पत्नियां हैं। बताया है कि किस तरह पत्नी उसे प्रताड़ित कर रही थी। धर्मेद्र की प्यार होने से खुदकुशी करने की पूरी कहानी अपने आप में दर्द भरी है। करीब 7 साल पहले धर्मेन्द्र ग्वालियर में हुए सिंगर शो “वॉइस ऑफ ग्वालियर’ में रनरअप भी रह चुका था। वह मुम्बई तक संगीतमय कथा व भजन कार्यक्रम कर चुका है। कथा वाचक धर्मेन्द्र ने दो शादियां की हैं और दोनों ही लव मैरिज थीं। दोनों ही पत्नियों से उसे प्यार के बदले धोखा मिला। पहली पत्नी ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। जिसमें वह कोर्ट में बरी हो चुका था। उसके चोट के बाद उसने डेढ साल पहले नेहा परमार से शादी की, जिसने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया।

VIDEO में यह कह गया

ठाकुर जी ने जितनी जिंदगी दी, उतनी जीकर जा रहा हूं

दोनों औरतों के कारण मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरी सारी चीजों पर अधिकार सिर्फ मेरे घरवालों का होगा। सभी को राधेश्याम…। ठाकुर जी ने जितनी जिंदगी दी, उतनी जीकर जा रहा हूं। मैंने तो बहुत कुछ करने की कोशिश की… लिहाज करने की कोशिश करता था लेकिन इन्होंने कभी कुछ करने नहीं दिया। जीवन नर्क बना दिया, आज कुछ बचा नहीं इसीलिए सभी को राम-राम…।

गुहार लगा रहा हूं कि दोनों को कड़ी सजा दें

धर्मेन्द्र ने वीडियो में कहा कि मेरी मौत के लिए दोनों पत्नियां जिम्मेदार हैं। पहली ने रेप का आरोप लगाया। कानून बरी कर देता है। बरी करने से क्या फायदा? जब मेरी बदनामी हो गई, मेरा सब कुछ छिन गया। दोबारा से रेप्यूटेशन बनाई है मैंने…। भारत के कानून ने औरत को इतनी छूट दे दी है कि वो कभी भी किसी मर्द को फंसा सकती है। मैं एक बात पूछता हूं कि सिर्फ आदमी ही दोषी है हर बार? अगर अंधा कानून नहीं है, थोड़ी सी भी आंख खुली हैं तो मैं एक गुहार लगा रहा हूं कि दोनों को कड़ी सजा दें। कानून में थोड़ा सा बदलाव लाएं, ताकि जिन मर्दों का औरतों ने जीवन नर्क बना रखा है, वे गुहार लगा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *