मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल,जानिए किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा

     

 

 

 

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए MP बोर्ड टाइम टेबल 2021 को जारी कर दिया है. टाइम टेबल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया है. जबकि MPBSE बोर्ड परीक्षा 2021 टाइम टेबल आधिकारिक घोषणा कर जारी किया गया है. मीडिया रिपोर्टों ने कल ही संकेत दिया था. छात्र एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट 2021 को अपलोड किए जाने के बाद आधिकारिक पोर्टल mpbse.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड करने में सक्षम होंगे.

ये है 10वीं, 12वीं के एग्जाम्स का शेड्यूल
-कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी.
-कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 मई से 18 मई तक चलेगी परीक्षाएं.

इससे पहले एमपी बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई थी कि परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक होंगी. इस बार बोर्ड परीक्षाएं दो बार कराएं जाने की बात सामने आई थी. दूसरी बार की परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होगी. यह फैसला एमपी बोर्ड की साधारण सभा की बैठक में लिया गया था. राज्‍य में कोरोना को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है ताकि इस तरह कोविड 19 प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्‍टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन क‍िया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *