MP: जावरा में तिलक को लेकर विवाद, मुस्लिम युवक ने हिंदू नेता को मारा थप्पड़, दी गोली मारने की धमकी; थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन — देखें VIDEO

चांटा मारने के विरोध में लोग हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर दिया।

रतलाम के जावरा में एक मुस्लिम युवक पर हिंदू जागरण मंच के नेता को चांटा मारने का आरोप है। आरोपी आसिम कुरैशी ने उनसे कहा कि यहां तिलक लगाकर मत आना। यह मुस्लिम मोहल्ला है। घर में पिस्टल रखी है। गोली मार दूंगा।

घटना शुक्रवार शाम 5.45 बजे की है। मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने जावरा सिटी थाने का घेराव कर दिया। ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हंगामे के देखते हुए यहां 6 थानों की फोर्स तैनात की गई है। जावरा सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। मौके पर जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, सीएसपी दुर्गेश आर्मों पहुंचे।

जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आसिम पिता सलीम कुरैशी निवासी मुगलपुरा समेत उसके पिता, मां व बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

थाने के घेराव की तस्वीरें

हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

थाना प्रभारी ने लोगों को समझाइश देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते जावरा ओवरब्रिज पर जाम लग गया।

मुस्लिम मोहल्ले में आने को लेकर विवाद

हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर का जावरा के मुगलपुरा में नमकीन दुकान में काम करते है। शुक्रवार शाम 5.45 बजे क्षेत्र का आसिम पिता सलीम कुरैशी कारखाने पर आया। सूरज महावर को कहा कि तिलक लगाकर क्यों आता है। यह मुस्लिम मोहल्ला है। इस बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी ने पहले चांटा मारा। फिर धक्का दे दिया। वीडियो में दो महिलाएं भी दिख रही है।

थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है।

मेरे हाथ पकड़े, पर्स छीनने की कोशिश

मैं दुकान पर अपने साथी से बातचीत कर रहा था। आसिम वहां आकर कहता है। यह मुस्लिम मोहल्ला है। तिलक लगाकर मत आना। घर में पिस्टल रखी है। गोली मार दूंगा। चांटा मारा। उसी दौरान उसके पिता, मां व एक पड़ोसी आई। उसको डांटने की बजाए मेरे हाथ पकड़े। पर्स छीनने की कोशिश की।

सूरज महावर

हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक

आरोपी 8 दिन पहले जेल से बाहर आया

आरोपी आसिफ कुरैशी 8 दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है। बताया जाता है कि जब जेल से बाहर आया था तब भी इसका जमकर स्वागत सत्कार हुआ था। आतिशबाजी की गई थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

आरोपी का जेल से बाहर निकलने की वीडियो। हत्या के मामले में वह छूटकर आया था।
जेल से बाहर आते ही इस तरह से निकला आरोपी।

सर्व हिंदू समाज तिलक लगाकर करेगा प्रदर्शन

घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज के लोग शनिवार को सुबह 11 बजे घंटाघर चौराहे पर तिलक लगाकर प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। उसका मकान भी ढहाया जाए। समाज के लोग सीएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को चेतावनी देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *