एमपी। नारकोटिक्स टीम पर फायरिंग कर फरार हुआ मादक तस्कर: फिल्मी स्टाइल में हुई कार्रवाई, वाहन चालक गिरफ्तार; CCTV कैमरे में कैद हुईं घटना – देखें VIDEO

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाश ने नारकोटिक्स की टीम पर हमला कर दिया। टोल प्लाजा में टीम पर फायरिंग कर तस्कर फरार हो गया। इस दौरान कड़ा मुकाबला कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। नारकोटिक्स ने इस कार्रवाई में 345 किलो अफीम का डोडा चूरा बरामद किया है। फिल्मी स्टाइल में हुई यह कार्रवाई CCTV कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल, नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश इनोवा कार से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने चित्तौड़गढ़-उदयपुर मार्ग पर स्थित नारायणपुरा टोल प्लाजा में घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने अफसरों की कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। कार से उतरते ही एक आरोपी फायरिंग कर फरार हो गया।

टीम ने कार चालक को दबोच लिया। इस वाहन को ब्यूरो कार्यालय लाकर तलाशी ली गई। जिसमें से 17 बैग में भरा 345.940 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया। यह मादक पदार्थ बाड़मेर राजस्थान ले जाया जा रहा था। सीबीएन जांच कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लोड कर किसे पहुंचाया जा रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *