
जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।
पिता गोविंद सिंह बीते 20 सालों से शराब का आदी था। रोजाना नशे में धुत होकर अपनी पत्नी रेवती बाई के साथ मारपीट करता था। मंगलवार रात करीब 2 बजे गोविंद शराब के नशे में घर लौटा और खाना मांगने पर बर्तन फेंकने लगा। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इतना ही नहीं, गुस्से में आकर गोविंद ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर वार करने ही वाला था कि तभी उसका 17 वर्षीय बेटा दौड़कर आया, कुल्हाड़ी छीनी और पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नाबालिग बेटा खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।
सवाल ये है — ये एक हत्या है या फिर एक बेटे द्वारा मां के लिए लिया गया न्याय?