एमपी। कर्मचारी के रिटायरमेंट पर डीजे बजाना पड़ा भारी, नींद में खलल पड़ने से नाराज टीआई ने की कार्यवाही – देखें VIDEO

कर्मचारी के रिटायरमेंट पर डीजे बजाना पड़ा भारी, नींद में खलल पड़ने से नाराज टीआई ने की कार्यवाही

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले के चुरहट में पीएचई विभाग के आरएन पटेल रिटायर हुए तो गलती से गांव में विदाई में लोगों ने डीजे बजा दिया, डीजे से दिन में टीआई मिश्रा साहब की नींद में खलल पड़ गई। मिश्रा जी ने डीजे वालों को बंद किया,मारपीट की। बुजुर्ग हाथ जोड़े खड़े रहे, पर मिश्रा जी पर पता नहीं क्या सवार था।

ये वही सीधी है जहां कुछ दिन पूर्व एक आदिवासी के मुँह पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था।

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में एक सरकारी कर्मचारी के रिटायर्ड के दिन आयोजित विदाई समारोह में डीजे बजाकर शासकीय आवासीय कॉलोनी से गुजरना महंगा पड़ गया. चुरहट पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया है. पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है. चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा वीडियो में वो तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो सगे भाइयों को बाल पकड़कर गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं. घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है. रिटायर्ड कर्मी के परिवार पुलिस के सामने गुहार लगा रहे हैं. हिरासत में लिए गए दोनों युवक प्रकाश और आर्यन रिटायर कर्मचारी गणपत पटेल के बेटे हैं.

सीधी जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित चुरहट पुलिस थाना के समीप स्थित सिंचाई विभाग और पुलिस आवासीय कॉलोनी का पूरा मामला है. 31 जनवरी को सिंचाई विभाग के कर्मी गणपति पटेल सेवानिवृत हुए थे. परिवारजन डीजे सहित गाजे-बाजे के साथ के साथ विदाई समारोह में ठुमके लगाए जा रहे थे. उन्हें फूल माला पहनकर घर ले जाने की तैयारी थी लेकिन इस कार्यक्रम में शामिल डीजे वाहन ने आवासीय कॉलोनी में खलल डाली. रात ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की नींद खुल गई. उन्हें पहले तो समझाइश दी गई. कुछ बड़े बुजुर्ग थे जो मान गए लेकिन थोड़ी देर फिर आवासी कॉलोनी में ही डीजे की धुन पर युवक ठुमका लगाने लगे. इसके बावजूद भी जब वो नहीं माने तो थाना प्रभारी का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया.

उन्होंने थाने में फोन लगाया और पुलिस बुला ली. पुलिस दो युवकों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई. DJ जब्त कर लिय गया. पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेज दिया. घटना के दो दिन बीत जाने के बाद इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है.

इधर, मामले को बढ़ता थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने सफाई दी है. उनके मुताबिक, कुछ युवक पिकअप में तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे. पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एक कॉन्स्टेबल ने शोर कम करने का अनुरोध किया युवकों ने उनसे बदसलूकी की. रिटायर्ड कर्मी गणपत पटेल के परिवारजनों को समझाइए दी गई, जब नहीं माने तब कार्रवाई की गई है. अब वीडियो को छाट-काट कर पेश किया जा रहा है.

वहीं पुलिस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर खासा आक्रोश देखने को मिला. युवकों के पिता गणपत पटेल ने बताया कि कुछ लोग ने उत्साह की वजह से डीजे तेज आवाज में बजा दिया. थाना प्रभारी ने इसी बात को लेकर कार्रवाई की है. मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *