एमपी। खंडवा से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी फैजान शेख का ये था प्लान, एटीएस की पूछताछ में किए कई चौंकने वाले खुलासे – देखे VIDEO

एटीएस ने खंडवा से आईएम के संदेही फैजान खान को गिरफ्तार किया था।

मध्यप्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के संदेही फैजान शेख ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वह इंडियन मुजाहिदीन समेत देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकियों के नंबर सर्च करता था। उसके मोबाइल में कई बड़े अधिकारियों के फैमिली फोटो मिले हैं।

फैजान शेख मंगलवार तक 5 दिन की रिमांड पर है। उसे गुरुवार को एमपी एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) ने खंडवा से गिरफ्तार किया था।

बच्चों का मजहबी कट्टरपंथ के नाम पर करता था ब्रेनवाश

आरोपी फैजान शेख ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि वह मोहल्ले के बच्चों का मजहबी कट्‌टरपंथ के नाम पर ब्रेनवाश करता था। कश्मीर और आतंकियों से जुड़े स्लोगन लिखकर नाबालिग बच्चों को पढ़ाता था।

आरोपी के मोबाइल में आर्मी और पुलिस के कई बड़े अधिकारियों के फैमिली के फोटो मिले हैं। यह सब वह सिमी के आठ आतंकियों के एनकाउंटर में मारे जाने का बदला लेने की नीयत से कर रहा था।

फैजान ने एटीएस से कहा कि उसका एक ही मकसद था, सुरक्षा बल और उनके परिजन को नुकसान पहुंचाना। इसके लिए कश्मीर, पठानकोट, मुंबई और दिल्ली में सुरक्षा बल के ठिकानों की रेकी कर चुका था। पिछले तीन साल में 14 बार इन शहरों में आर्मी एरिया की रेकी की है।

एमपी एटीएस ने गुरुवार सुबह करीब 4 बजे खंडवा में दबिश दी। टीम दो कारों से पहुंची थी।

पकड़े जाने का डर नहीं था

आरोपी फैजान ने खुलासा किया है कि बदला लेने के लिए लोन वुल्फ अटैक प्लान कर रहा था। इसके लिए पिस्टल और कारतूस भी खरीदे। उसने एटीएस अधिकारियों से साफ कहा, एक भी सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने में कामयाब हो जाता, तो खुद को खुशनसीब मानता। उसे पकड़े जाने या जान जाने की फिक्र नहीं थी।

फैजान इंटरनेट पर अधिकांश समय आतंकी ट्रेनिंग कैंप के वीडियो और उनके काम करने के तरीकों को सर्च करता था। एटीएस को उसके मोबाइल में इसके सबूत मिले हैं।

फैजान ने खुद को समाज से अलग किया

आरोपी फैजान ने पिछले सात-आठ महीनों से खुद को समाज से अलग कर लिया था। उसने किसी भी प्रकार के आयोजन और कार्यक्रम में जाना बंद कर दिया था। हालांकि, इस बीच उसने कई बार 2016 में एनकाउंटर में मारे गए सिमी आतंकियों के परिजनों से मुलाकात की। एटीएस की पूछताछ में उसने खुद को मारे गए आतंकियों का करीबी बताया है।

8 साल पहले जेल ब्रेक 8 आतंकियों का एनकाउंटर

एटीएस ने 4 जुलाई को सुबह 4 बजे की थी कार्रवाई

एटीएस 4 जुलाई को अलसुबह 4 बजे खंडवा की सलूजा कॉलोनी पहुंची थी। यहां फैजान शेख (34) पिता हनीफ शेख को गिरफ्तार किया। एटीएस को फैजान के प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। उसके पास से भारी मात्रा में आईएम, आईएसआईएस और अन्य आतंकी संगठनों से संबंधित जिहादी साहित्य मिला है। इसके अलावा 4 मोबाइल, 1 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस और सिमी संगठन की सदस्यता का फॉर्म जब्त किया गया।

फैजान इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल और सिमी सरगना अबू फैजल की तरह खुद को बड़ा मुजाहिद बताना चाहता था। इसके लिए स्थानीय अवैध हथियार कारोबारी और राज्य के बाहर के लोगों से सम्पर्क कर पिस्टल और कारतूस इकट्ठा कर रहा था। एटीएस अब इसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पता लगा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *