एमपी। डेढ़ लाख रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में शिकायत करने वाले किसान की कार में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, एसडीएम और ड्राइवर पर साज़िश का आरोप – देखें VIDEO

किसान और उनके परिवार ने बाल्टी से पानी डालकर कार में लगी आग बुझाने का प्रयास किया था।

जबलपुर के संजीवनी नगर में एक किसान की कार में आग लगा दी गई। किसान का आरोप है कि शाहपुरा एसडीएम और उनके ड्राइवर ने आग लगवाई है। क्योंकि कार में उनके खिलाफ सबूतों के दस्तावेज रखे हुए थे। घटना गुरुवार रात की है। मामले में संजीवनी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, 18 दिसंबर को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने किसान संग्राम सिंह की शिकायत पर शाहपुरा एसडीएम नदीमा शीरी के ड्राइवर सुनील पटेल को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सुनील को सस्पेंड कर दिया था। निलंबन की अवधि में उसे कुंडम तहसील में पदस्थ किया गया है। वहीं, एसडीएम को जबलपुर मुख्यालय में अटैच किया है।

कार में लगी आग को किसान ने बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

एसडीएम के ड्राइवर को रिश्वत के साथ पकड़ा संजीवनी नगर में रहने वाले संग्राम सिंह पेशे से किसान हैं। करीब ढाई महीने पहले उन्होंने जबलपुर लोकायुक्त एसपी को लिखित शिकायत में बताया था कि अवैध धान भंडारण से जुड़े केस को रफा-दफा करने के लिए शाहपुरा एसडीएम नदीमा शीरी द्वारा तीन लाख रुपए की मांग की जा रही है।

लोकायुक्त ने जांच करने के बाद शिकायत को सही पाया। 18 दिसंबर को शाहपुरा एसडीएम कार्यालय में उनके ड्राइवर सुनील पटेल को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। किसान का आरोप था कि रिश्वतखोरी में एसडीएम भी शामिल हैं।।

एएसपी ने पुलिस को दिए जांच के आदेश किसान ने बताया, 13 फरवरी की रात मेरी कार घर के बाहर खड़ी थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक कार में रखे सभी दस्तावेज जल चुके थे। लोकायुक्त की जांच में फंसे आरोपियों ने ही कार में आग लगाई या फिर लगवाई है।

किसान संग्राम सिंह, एएसपी सोनाली दुबे से मिलने पहुंचे और उन्हें कार में आग लगने की घटना की जानकारी दी। एएसपी ने संजीवनी नगर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *