एमपी। पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ गैंगरेप, पिकनिक के लिए गए थे नव दंपति; वारदात का विडियो भी बनाया – देखें VIDEO

आरोपी भैरव बाबा के मंदिर गए थे। यहां उन्होंने नहाकर खाना बनाया। दंपती को देखकर वारदात को अंजाम दिया।

रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 4-5 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की। महिला से गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। सोमवार की इस घटना की एफआईआर कराने दंपती थाने के चक्कर काटते रहे। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत दर्ज की।

दंपती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। 21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। यहां 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद आरोपियों दंपती को धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे।

मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोमवार को वारदात के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस का फोकस बुधवार को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव पर था, इसलिए मामले को दबाए रखा। अब 3 दिन बाद मामला सामने आया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, गृह विभाग कोलैप्स हो गया है। सीएम जंगलराज विभाग बनाएं।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि घटना 21 अक्टूबर की दोपहर की है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया।

आरोपी बोला- गांजा और शराब के नशे में थे एक आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया, 21 अक्टूबर को हम 5 लोग गुढ़ के पास स्थित भैरव बाबा के मंदिर गए थे। यहां नहाने के बाद हमने खाना बनाया। साथियों ने मुझे गांजा और शराब पिला दी। मैं बहुत ज्यादा नशे में था। कुछ देर बाद लड़का-लड़की बाइक से आए। वे एक बड़ी सी चट्टान के पीछे चले गए। इसके बाद हमने लड़की के साथ गलत काम किया। बाद में लड़की मेरे पास आई और बोली- मेरा मोबाइल दिलवा दो। मैंने अपने साथी से छीनकर उसका मोबाइल दिया।

कमलनाथ बोले- प्रदेश को अपराधियों के सुपुर्द किया मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के बावजूद सरकार का ध्यान कहीं और है। बहन-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जो कि खुद गृहमंत्री भी हैं, प्रदेश को अपराधियों के हाथों सुपुर्द कर चुके हैं।

मैं सरकार से मांग करता हूं कि दुष्कर्म की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से कारगर योजना बनाएं। सूचना/खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की पहल करें।

पटवारी बोले- गृह विभाग की जगह जंगल राज विभाग बनाना चाहिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने X अकाउंट पर रीवा रेप मामले को लेकर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा, रीवा में कितनी भयावहता है। मध्यप्रदेश में 18-20 बेटियों से रोज रेप होता है। रीवा में इन्वेस्टर मीट थी, तभी पति को बांधकर उसके सामने पत्नी का रेप किया। ये बात दो दिन तक पब्लिक के सामने नहीं आई, भयावहता इसकी है। तो ये जंगल राज नहीं है तो क्या है?

कांग्रेस बोली- सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने कहा, मामले को लेकर हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। रीवा में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही आगाह किया था कि रीवा और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लेकिन प्रशासन और सरकार ने हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी घटना को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *