MP: खंडवा की महिला की गोवा के होटल में संदिग्ध मौत — सीसीटीवी में कैद नकाबपोश लड़की और साथी, लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका — देखें VIDEO

खंडवा की रहने वाली 35 साल की महिला का शव गोवा के कलंगुट स्थित राजहंस होटल में मिला है। गोवा पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश लड़की और उसका साथी कैद हुआ है। आशंका है कि दोनों महिला का पर्स लूटने के इरादे से कमरे में घुसे थे।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, रामनगर निवासी भावना चौहान का शव गोवा की होटल में मिला था। उसका पोस्टमॉर्टम हो चुका है, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। मौत कैसे हुई इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। भाई अवधेश अपनी बहन भावना का शव लेने गोवा पहुंचा है।

अवधेश ने पुलिस को बताया कि भावना होटल के कमरे में थी। सुबह एक नकाबपोश लड़की एक साथी के साथ कमरे के गेट पर पहुंची। उसने गेट खटखटाया। भावना ने जैसे ही गेट खोला तभी लड़की और उसका साथी कमरे में घुस गए। फिर वे पर्स लूटकर भागने का प्रयास कर रहे थे।

भावना ने उन्हें भागने से रोका और संघर्ष किया। इस बीच आरोपियों ने उन्हें मार दिया फिर भाग निकले। ये पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हुई है।

पिता के घर रहकर बेटे की परवरिश की

भावना के परिवार में 7 वर्षीय बेटा, माता-पिता व भाई अवधेश और भाभी हैं। अवधेश भोपाल के बीएचईएल में जॉब करते हैं। पिता विजय ने बताया भावना मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। उसकी शादी हो चुकी थी। वह और उसका बेटा हमारे साथ रह रहा था। पिता ने बताया-

QuoteImage

भावना की कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है। वह 7 मार्च को घर से मुंबई के लिए निकली थी। उसने आखिरी बार 14 मार्च को मोबाइल से उसकी मां से बात की थी।

QuoteImage

2015 में रतलाम निवासी रेलकर्मी से हुई शादी भावना के पिता ने बताया कि, उसकी शादी 2015 में रतलाम निवासी रविंद्र सिंह तोमर से हुई थी, वह रेलवे में हैं। शादी के बाद से ही दामाद ने बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। बेटे को जन्म देने के बाद उसे लेकर वो खंडवा आ गई। 2017 से वो यही रह रही थी।

QuoteImage

वह मेडिकल कंपनी इंटास फार्मास्युटिकल्स में पिछले 5 साल से काम कर रही थी। बेटी का काम इंदौर, भोपाल एरिया में अस्पतालों को मेडिकल उपकरण की सप्लाई देना था।

QuoteImage

पिता के मुताबिक ऑफिस वर्क के लिए भावना का अक्सर मुंबई आना-जाना लगा रहता था। 7 मार्च को भी वह घर से मुंबई के लिए निकली थी। 10 तारीख को उसने बताया कि कंपनी टूर पर गोवा जा रही है। वह गोवा के राजहंस होटल में रुकी हुई थी।

फोन बंद आने पर दर्ज कराई थी गुमशुदगी

15 मार्च की दोपहर 2 बजे तक बेटी से बातचीत हुई थी। इसके बाद शाम को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। हमने रातभर प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद ही आता रहा। 16 मार्च को सुबह भोपाल में नौकरी कर रहे बेटे अवधेश चौहान को जानकारी दी। उसने पुलिस से बात की, तब हमने थाना कोतवाली जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

17 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि महाराष्ट्र की कंपनी में काम करने वाली युवती की लाश गोवा के होटल में मिली है। 18 मार्च की सुबह शव की पहचान उनकी बेटी भावना के रूप में हुई। शव लाने के लिए यहां से बेटे को गोवा रवाना किया।

गोवा से मुंबई-इंदौर होकर खंडवा लाए शव

भावना की डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम गोवा पुलिस ने मंगलवार देर शाम को कराया। जिसके बाद शव सौंपा गया। उसे फ्लाइट से मुंबई लाया गया। वहां से महाराष्ट्र सरकार की मदद से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में भेजा गया। बुधवार सुबह 7 बजे इंदौर और सुबह 11 बजे शव को खंडवा लाया गया।

बेटा बोला- मम्मी आ रही हैं, होली खेलूंगा

भावना का 7 साल का बेटा अनिमित सिंह कक्षा दूसरी का छात्र है। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान अनिमित दौड़कर अपने नाना विजय सिंह के पास पहुंचा। कहने लगा- नाना एक खुशखबरी है, मम्मी आ रही हैं, मेरी मामा से फोन पर बात हुई है। अब मैं मम्मी को खूब रंग लगाऊंगा और होली खेलूंगा।

चौकी प्रभारी बोले- गोवा पुलिस से मांगी रिपोर्ट

रामनगर चौकी प्रभारी संतोष सांवले ने बताया कि महिला की गुमशुदगी 16 मार्च को दर्ज की गई थी। गोवा की होटल में लाश मिली है। पूरी इन्वेस्टिगेशन गोवा पुलिस करेगी। हमारे यहां गुमशुदगी होने से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और होटल का सीसीटीवी फुटेज गोवा पुलिस से मांगा है। पीएम रिपोर्ट में एक-दो दिन का समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *