आकाश अंबानी के बेटे का हुआ नामकरण,दादा मुकेश अंबानी ने बताया क्या रखा है पोते का नाम

देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलांयस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी दादा बन चुके हैं. काफी सालों बाद अंबानी परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजी है. मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बहू श्लोका को 10 दिसंबर को बेटा पैदा हुआ है। ऐसे में मुकेश और नीता अंबानी अब दादा-दादी बन चुके हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण हो गया है।

अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपने बेटे का नाम ‘पृथ्वी आकाश अंबानी’ रखा है। इस नाम की आधिकारिक घोषणा अंबानी परिवार ने की है। बता दें कि बयान में ये कहा गया है कि मुकेश अंबानी के बेटे का नाम आकाश है और इस वजह से उन्होंने अपने पोते का नाम पृथ्वी रखा है।

बता दें कि 9 मार्च 2019 में आकाश और श्लोका मेहता की धूमधाम से शादी हुई थी। इस शादी में मुकेश अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया था। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इस शादी की चर्चा काफी लंबे समय तक लोगों की जुबान पर थीं।

इसके बाद साल 2020 में 10 दिसंबर को आकाश और श्लोका ने बेटे को जन्म दिया। पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को वायरल होने में जरा सा भी समय नहीं लगा था।

बता दें कि आकाश और श्लोका भी अपने बेटे के जन्म पर बहुत ज्यादा खुश हैं। दोनों सिर्फ एक पति-पत्नी नहीं बल्कि स्कूल के समय के दोस्त भी रहे हैं। साल 2009 से दोनों एक दूसरे को जानते थे। आकाश ने श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां कर दी थी। अब इस नन्हे मेहमान ने भी घर में दस्तक देकर इनकी खुशियां दोगुनी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *