मुंबई। मां ने पार की हैवानियत की हदें: 2.5 साल की बेटी की हत्या के लिए 19 वर्षीय प्रेमी से कराया बलात्कार, दिल दहला देगा मामला

 

मुंबई में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया

मुंबई:वो दर्द से चिल्‍ला रही थी… उस मासूम को अभी बलात्‍कार का मतलब भी नहीं पता होगा… और उसके साथ ऐसी दर्रिंदगी करने के बारे में कोई हैवान ही सोच सकता है. ये हैवानियत बच्‍ची की मां की सहमति से ही हो रही थी… मामला मुंबई के मलाड इलाके का है, जहां सिर्फ ढाई साल की मासूम के साथ पहले बलात्‍कार किया गया, फिर बेरहमी से उसकी हत्‍या कर दी गई. मुंबई पुलिस सूत्रों, के अनुसार, 19 साल के आरोपी ने बच्ची की मां (आरोपी महिला) के समाने ढाई साल की बच्ची के साथ कुकर्म किया और उसके बाद हत्या कर दी.

_मुंबई से दिल दहला देने वाली खबर है. लिखने में हाथ कांप रहा था._

30 वर्षीय महिला का 19 साल के लड़के से संबंध था. महिला अपनी 2.5 साल की बेटी से छुटकारा चाहती थी.

बेटी की हत्या के लिए महिला ने अपने 19 वर्षीय प्रेमी से अपनी बेटी का रेप कराया ताकि वो दर्द से मर जाए.

मां ने अस्‍पताल में झूठ बोला…

मालवणी पुलिस ने 30 वर्षीय महिला (बच्चे की मां) और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को महिला की ढाई साल की बेटी की कथित हत्या और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के सामने मामला तब प्रकाश में आया, जब बच्ची को देर रात इलाज के लिए मालवणी के एक सरकारी अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद आरोपी मां ने अस्पताल के कर्मचारियों को गुमराह किया और डॉक्टर से कहा कि बच्ची को मिर्गी की बीमारी है, जिसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बलात्कार और दम घुटना बताया गया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर, POSCO एक्ट के तहत कार्यवाही की है.

कैसे कोई माँ अपनी बेटी के साथ ऐसा कर सकती है. जिस बच्ची को 9 महीने अपनी कोख में रखा, अपना दूध पिलाया. सेक्स और हवस के लिए उसकी हत्या करवा दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *