Kangana Ranaut के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को कर्नाटक से किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने का है आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत  के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े  के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज की गई थी. अब पुलिस ने कुमार हेगड़े को गिरफ्तार कर लिया है. हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है. शादी का झांसा देकर एक ब्यूटीशियन के साथ बलात्कार करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने कुमार हेगड़े के खिलाफ डीएन नगर थाने में दुष्कर्म  के एक मामले में एफआईआर दर्ज की थी.

वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.खबरों की मानें, तो यह केस 30 साल की एक ब्यूटीशियन ने दर्ज कराया था, जिसने आरोप लगाया था कि हेगड़े ने उससे शादी करने का वादा किया था और उसके साथ बलात्कार किया था.

एफआईआर के मुताबिक, हेगड़े ने पिछले साल जून में पीड़िता से शादी करने का वादा किया था. आरोपी ने लिव-इन रिलेशनशिप का भी सुझाव दिया था, जिसके लिए पीड़िता राजी हो गई थी, क्योंकि उसे आगे शादी करने की उम्मीद थी. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को 8 साल से जानते हैं. शिकायत में आगे बताया गया कि पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था, लेकिन आरोपी ने उसे इसके लिए मजबूर किया था.साथ ही पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने यह कहते हुए उससे 50,000 रुपये उधार लिए थे कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने होमटाउन जाना पड़ेगा. तब से वह संपर्क में नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *