सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार को लेकर कही ये बड़ी बात

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से सलमान खान चर्चा में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू की हत्या करने के बाद सलमान खान को भी धमकी मिली है। खबरें आईं कि सलमान के पिता सलीम खान को धमकी भरा खत मिला था जिसमें लिखा था कि दोनों पिता और बेटे (सलीम और सलमान) का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सलमान खान ने पुलिस को दिया ये बयान:-सलमान खान से मंगलवार को जांच के दौरान उन्हें मिलने वाली धमकी को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्टर ने जारी किए गए बयान में किसी भी व्यक्ति से धमकी, धमकी भरे कॉल आने या बीते कुछ दिनों में किसी के साथ विवाद जैसी खबरों से इनकार किया। बता दें कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में सलमान खान और सलीम खान के बयान दर्ज कर लिए हैं।

मुझे किसी का कॉल नहीं आया:-रिपोर्ट्स के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने सलमान से गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस के बारे में पूछा। इस पर सलमान ने कहा, ‘धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है। आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। लॉरेंस के बारे में 2018 में सुना था, क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। लेकिन मैं गोल्डी और लॉरेंस को जानता नहीं हूं।’

धमकी के बारे में बात करते हुए उन्होंने पुलिस को कहा- ‘हाल-फिलहाल में मेरा किसी से झगड़ा नहीं हुआ और न ही बहस हुई है। मुझे धमकी भरा कोई मैसेज या कॉल भी नहीं आया। खत भी मुझे नहीं मेरे पिताजी को मिला। वह भी तब जब वह सुबह टहलने निकले थे।’

चिट्टी की पड़ताल लगातार जारी है:-मुंबई पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सलमान खान को मिली धमकी भरी चिट्ठी में अंत में GB और LB लिखा गया था। इसका मतलब गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई हो सकता है, लेकिन ये चिट्ठी वाकई में लॉरेंस गैंग से जुड़ी है या फिर किसी ने शरारत की है, अभी ये साफ नहीं है।

खंगाले गए 200 सीसीटीवी कैमरे:-सलमान खान के केस में मुंबई पुलिस ने करीब 200 सीसी फुटेज को सीज किया है। वहीं मामले की जांच में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस समेत कुल 10 टीमें शामिल हैं। इसके अलावा गार्ड और सलमान खान के स्टाफ के बयान भी रिकॉर्ड किए गए हैं। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने कहा, ‘जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अभी किसी निष्कर्ष में पहुंचना बेहद मुश्किल है कि लेटर फर्जी है या नहीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *