
भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल सेवाओं में से एक है और इस लिहाज से यात्रियों को तमाम सुविधाएं मिले, यह तो रेलवे की एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। हालांकि रेलवे की ओर से इसपर काफी ध्यान भी दिया जा रहा है कि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। अब रेलवे यात्रियों को एक बड़ी सुविधा देने जा रही है, जिसका नाम है पॉड होटल। भारतीय रेलवे की ओर से पहली बार मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल को लॉन्च किया गया है। पॉड यानी कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैप्सूल नुमा बेड जिसमें एक आदमी आराम से सो सकता है, बैठ सकता है और ठहर सकता है. IRCTC के साथ मिलकर तैयार इस सुविधा को Urban Pod नाम दिया गया है.

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नए पहल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि रेलवे ने कैसे रिटायरमेंट रूम या होटल की तरह इस अत्याधुनिक जगह को तैयार किया है.

इस एकोमोडेशन के तहत कुल 48 पॉड हैं जिनमें प्राइवेट, फैमिली और क्लासिक तीन कैटेगरी बनाई गई है. मेल ट्रेन या लोकल रेल के यात्री PNR नंबर के जरिये इसे ऑनलाइन या फिर सीधे रिसेप्शन पर आकर बुक कर सकते हैं.
इस पॉड होटल का पूरा लुक क्लासिक है और इसका डेकोर भी काफी स्मूद रखा गया है. इसमें यात्रियों को हॉल के किनारे-किनारे बने पॉड्स अलॉट किए जाएंगे.

पॉड्स बाहर से कुछ ऐसे दिखाई देंगे. इन्हें बिल्कुल छोटा लेकिन कंफर्टेबल रखा गया है.

पॉड होटल की डिजाइनिंग आपको किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगेगी.
तस्वीरों में देख सकते हैं कि यहां पूरी सुविधाएं हाई-फाई हैं.