
मुंबई के ताज होटल पैलेस में आज दो बंदूकधारियों के घुसने की सूचना मिली. इसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की कोशिशें तेज कर दीं. मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी, लेकिन जो हकीकत सामने आई, उससे पुलिस भी चौंक गई.
मुंबई पुलिस के अनुसार, उन्हें एक फ़ोन कॉल कर कहा गया कि ताज होटल में मास्क लगाकर दो बंदूकधारी घुस गए हैं. इस सूचना पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी. जिसने कॉल किया, उसे ट्रेस किया गया. इसके बाद सच्चाई सामने आ गई. कॉल करने वाला 14 साल का बच्चा निकला. पुलिस ने बच्चे और उसके पिता दोनों को हिरासत में लिया.
वहीं, बच्चे के पिता का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है. मुंबई पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि मुंबई के ताज होटल पर बड़ा आतंकी हमला हो चुका है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.