मुन्ना भैया’ की ‘मिर्जापुर 3’ में होगी वापसी

अमेजन प्राइम की पॉप्युलर वेब सीरीज मिर्जापुर का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे फैन्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, पंकज त्रिपाठी और श्वेता त्रिपाठी के काम को बहुत पसंद किया गया। हालांकि, सीरीज के अंत में मुन्ना त्रिपाठी की मौत हो जाती है, जिसका रोल दिव्येंदु शर्मा ने निभाया है। ऐसे में ‘मिर्जापुर 2’ के अंत में मुन्ना त्रिपाठी का मरना, शायद इसके अगले सीजन को कमजोर न कर दे और इसी वजह से मेकर्स ने शायद इस रोल को तीसरे सीजन के लिए भी जिंदा रखा है.

दिव्येंदु शर्मा ने दिए ऐसे संकेत
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन में भी मुन्ना त्रिपाठी का भौकाल जारी रहेगा. हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में खुद दिव्येंदु शर्मा ने ऐसे संकेत दिए हैं. जब उनसे इस मामले में एक सवाल पूछा गया कि क्या ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना त्रिपाठी के वापस लौटने की कोई संभावना है? तो इस सवाल का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा, ‘साइंस में एक थ्योरी है मुझे किसे ने भेजा था, कहा जाता है कि दुनिया में केवल 2 पर्सेंट लोग ऐसे होते हैं जिनका दिल दाहिनी तरफ होता है.’

इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट के जरिए खुद को अमर बताया है. गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन के अंत में गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) मुन्ना त्रिपाठी को मारने के लिए उनकी छाती के दाहिनी तरफ पिस्तौल रखती हैं और गुड्डू पंडित (अली अफजल) गोलू का हाथ पकड़कर मुन्ना के बाईं तरफ दिल के पास पिस्तौल रख देते हैं. अगर मुन्ना का दिल उसके दाईं तरफ है, तब तो पूरा उम्मीद जताया जा सकता है कि वह बच सकता है और तीसरे सीजन में फिर से हंगामा मचा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *