
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी इन दिनों निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उनके पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को निधन हो गया था. 49 साल के राज को हार्ट अटैक आया और अपने छोटे से प्यारे परिवार को वह हमेशा-हमेशा के लिए रोता हुए छोड़ गए. हालांकि, इस दुख की घड़ी में मंदिरा के दोस्तों ने उनका साथ नहीं छोड़ा. वह आज भी मंदिरा को सपोर्ट कर उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं.
इस बीच मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने उनके साथ दो तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटो में दोनों एक दूसरे को गले लगती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि मौनी रॉय मंदिरा बेदी की बहुत अच्छी दोस्त हैं और दोनों को अकसर एक साथ देखा जा सकता है.

मौनी रॉय ने मंदिरा बेदी के साथ साझा की तस्वीरें
इन दो तस्वीरों के साझा करते हुए मौनी राय ने कैप्शन लिखा है, ‘मेरी स्ट्रॉन्ग बेबी.’ शेयर की गई तस्वीर से यह तो साफ नहीं है कि यह लेटेस्ट तस्वीर ही हैं, लेकिन बीते दिन मंदिरा के एक ही आउटफिट पहनने से अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर हाल ही में ली गई हैं. तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, आशका गोराडिया, सोनल चौहन के साथ अन्य ने भी कमेंट कर तारीफ की है.
दो बच्चे हैं मंदिरा बेदी के
मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं. 19 जून साल 2011 को मंदिरा ने अपने बेटे वीर को जन्म दिया था और पिछले साल ही उन्होंने 4 साल की बेटी को गोद लिया था. जिसका नाम दोनों ने मिलकर तारा कौशल रखा था. मंदिरा और मौनी काफी अच्छी दोस्त हैं दोनों के सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें आए दिनों वायरल होती रहती हैं.