
फिल्म ‘नादिया के पार’ फेम एक्ट्रेस सविता बजाज जीवन के बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं. पाई-पाई को मोहताज सविता बजाज ने हाल ही में बताया था कि वह अपनी बीमारियों के साथ आर्थिक तंगी के वजह से बेहद परेशान हैं. पैसों की तंगी ऐसी की वृद्धाश्रम में भी उन्हें कोई सहारा देने को तैयार नहीं है. अब खबर है कि सविता बजाज की तबीयत और बिगड़ गई है और वह आईसीयू में भर्ती हैं. एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने इसकी पुष्टि की है.
नूपुर अलंकार ने एक इंटरव्यू में बताया, “सविता बजाज की हालत में अब सुधार है, लेकिन अभी भी वो आईसीयू में ही हैं और डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं. उन्हें सांस लेने की तकलीफ हो रही थी, जिसके सबाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.” नूपुर अलंकार ने आगे बताया, “सविता बजाज जिस कमरे में रहती हैं वहां कोई खिड़की नहीं है. ऐसे में उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है. मैंने उनके लिए वृद्धाश्रम में भी बातचीत की थी, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली.”
बता दें कि सविता बजाज की इस खबर के बाद सचिन पलगांवकर और उनकी पत्नी सुप्रिया उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. सचिन ने फिल्म ‘नादिया के पार’ में सविता के साथ काम किया है. सविता ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.