
इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को न्यायालय ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक राजेंद्र नगर में किसान आंदोलन के दौरान 2017 के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था.

जयवर्धन सिंह के साथ कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का भाई नाना पटवारी
दंडोतिया ने आगे कहा कि विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी उसका दोस्त सचिन, अशोक और जितेंद्र गुरुवार दोपहर राजेंद्र नगर थाने में पेश हुए थे। इसके बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया तो न्यायालय इन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि 2017 के मामले में सभी के खिलाफ दो स्थाई वारंट थे। जिसमें नाना पटवारी सहित अन्य लोग फरार चल रहे थे.