दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर NCB ने रेड की, ड्रग्स बरामद हुई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी छानबीन के दौरान जांच एजेंसियों को ड्रग्स एंगल के बारे में पता लगा था जिसके बाद से एनसीबी लगातार बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के कारोबार पर एक्शन ले रही है. इस मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को समन भेजा था और उन्हें आज पेश होने के लिए कहा था लेकिन करिश्मा हाजिर नहीं हुईं. बता दें कि NCB ने करिश्मा के घर की तलाशी ली थी. करिश्मा के घर से ड्रग्स जब्त की गई थी.एनसीबी के मुताबिक, करिश्मा का नाम ड्रग पेडलर्स के साथ पूछताछ में सामने आया था.

कल करिश्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है- जोनल डायरेक्टर:-NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, “हमने करिश्मा के पड़ोसियों, दफ्तर, परिचितों सभी को करिश्मा के समन की जानकारी दे दी है। कल सुबह उन्हें पूछताछ के लिए NCB ऑफिस बुलाया गया है। आगे की इन्वेस्टिगेशन जारी है। इससे ज्यादा डिटेल्स शेयर नही कर सकते।”

दीपिका और करिश्मा की ड्रग्स चैट सामने आई थी:-कुछ दिनों पहले दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत भी सामने आई थी। दीपिका-करिश्मा के बीच यह बातचीत 28 अक्टूबर 2017 को हुई थी। करिश्मा से हो रही बातचीत में दीपिका ने ‘hash’ और ‘weed’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। प्रतिबंधित ड्रग्स से जुड़ी भाषा में hash का इस्तेमाल हशीश के लिए होता है।

हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत में यह साफ नहीं है कि ‘hash’ और ‘weed’ का इस्तेमाल किसके लिए हो रहा है। इन ड्रग्स की मात्रा का भी जिक्र नहीं है, लेकिन ये वॉट्सऐप चैट दीपिका की मुश्किलें बढ़ा देने के लिए काफी हैं।

 

ऐसे करिश्मा से दीपिका तक पहुंचा ड्रग्स कनेक्शन:-दीपिका की मैनेजर के रूप में काम करने वाली करिश्मा प्रकाश ‘क्वान’ नाम की एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं। यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। जया, करिश्मा की सीनियर हैं।

NCB, CBI और ED की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान NCB को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला। इसके बाद मामला दीपिका तक पहुंचा।​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *