
सिद्धार्थनगर में एक शादी की चर्चा है। ऐसा इसलिए कि शादी में बारात के दौरान लोगों का छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़के के घरवाले 100, 200 से लेकर 500 के नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। नीचे मौजूद लोग हवा में उड़ते हुए नोटों को लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वीडियो की पुष्टि नही हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सदर थाना छेत्र के देवलहवा गांव निवासी अफजाल और अरमान की शादी का बताया जा रहा है। शादी में बारात की रवानगी के दौरान लड़के के घरवालों ने करीब 20 लाख रुपए उड़ा दिए। जेसीबी और छत पर चढ़कर युवकों ने नोटों को हवा में कागज की तरह उड़ाया।
नोटों को लूटने के लिए उमड़ी भीड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में छत और जेसीबी पर चढ़कर नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 20 लाख रुपए बारात पर लुटाए गए। वीडियो में लड़के के घर वाले नोटों की गड्डी को कागज की तरह हवा में उछालते नजर आ रहे हैं। नोटों की बारिश के बीच बराती और ग्रामीण इसे लूटने के लिए उमड़ पड़े। लोग इस शादी को शाही शादी का नाम दे रहे हैं