इंदौर में पड़ोसी ने पालतू कुत्ते पर फर्शी से किया हमला, विरोध किया और तो कहे अपशब्द; घटना के सीसीटीवी आया सामने – देखे VIDEO

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना इलाके में पालतू कुत्ते के ऊपर पत्थर (फर्शी) से हमला करने का मामला सामना आया है। इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मलिक की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अन्नपूर्णा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ छाजेड़ ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले संतोष मिश्रा के खिलाफ कुत्ते पर हमला करने के मामले में केस दर्ज कराया है। सिद्धार्थ की दादी कुत्ते को बाहर घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी ने फर्शी से कुत्ते पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोपी को रोका भी, लेकिन आरोपी ने उनके साथ अपशब्दों का उपयोग किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घटना के सीसीटीवी भी सामने आए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *