” भतीजे कर रहे हैं परेशान”, 80 वर्षीय जोशी की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश देखे क्या है पुरा मामला

*कलेक्टर ने कहा आप चिंता मत करना मैं आपके साथ खड़ा हूँ*

सेंट्रल बैंक के एक 80 वर्षीय सेवा निवृत्त अधिकारी ने शुक्रवार को रोते हुए कलेक्टर आशीष सिंह को अपनी व्यथा सुनाई तो कलेक्टर आशीष सिंह भी भावुक हो गए।

कलेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप चिंता मत करना आपके साथ मैं खड़ा हूं। रूप रामनगर के रहने वाले उल्ल्हास जोशी ने कलेक्टर को बताया कि वह रूपराम नगर के अपने पुश्तैनी मकान के प्रथम मंजिल पर रहते हैं भूतल पर उनके भाई का परिवार रहता है। उनके भतीजे उन्हें आए दिन परेशान करते हैं।

जोशी ने बताया कि उसके तीनों बच्चे बाहर रहते हैं। भतीजों ने उनका जीना दुश्वार कर रखा है। उनके आने-जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है आए दिन गाली गलौच करते हैं। भतीजे उनसे हिस्से पर कब्जा करना चाहते हैं। कलेक्टर ने एसडीएम जूनी इंदौर प्रदीप सोनी को श्री जोशी द्वारा की गई शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए है। वहीं कलेक्टर ने इस प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर टीएल बैठक में भी रखा है। कलेक्टर ने कहा कि जांच के उपरांत इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *